technical bro

कोरोनावायरस से जुड़े सवाल और उनके जवाब, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोनोवायरस क्या है?
कोरोनावायरस एक संक्रामक रोग है, जो इंसानों और जानवरों में हो सकता है। इसका संबंध विषाणुओं के एक ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
COVID-19 क्या है?
COVID-19 कोरोनावायरस का आधिकारिक नाम है। यह नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिया है।
COVID-19 के लक्षण क्या हैं?
COVID-19 के सबसे आम लक्षण बुखार, थकान और सूखी खांसी हैं। कुछ रोगियों में नाक बहना, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है।
COVID-19 कैसे फैलता है?
COVID-19 पीड़ित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। अगर कोई COVID-19 पीड़ित व्यक्ति खांसता है या सांस छोड़ता है तो उसके नाक या मुंह से निकली छोटी बूंदें आसपास की वस्तुओं और सतहों पर उतरती हैं। जब लोग इन वस्तुओं या सतहों को छूते हैं और उसके बाद अपने आंख, नाक या मुंह को छू लेते हैं तो यह सक्रमण उनमें भी फैल सकता है।
मैं खुद को बचाने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए क्या कर सकता हूं?
नियमित तौर पर अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं। उस व्यक्ति से कम से कम तीन फीट की दूरी बनाकर रखें, जो खांस रहा है या छींक रहा है। अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। सुनिश्चित करें कि आप और आपके आस-पास के लोग अच्छी श्वसन स्वच्छता का पालन करें। इसका मतलब है कि खांसी या छींक आने पर अपनी मुड़ी हुई कोहनी या रूमाल से अपने मुंह और नाक को ढंकना।फिर इस्तेमाल किए गए रूमाल को तुरंत फेंक दें। इसके अलावा आप मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह दे सकते हैं। यदि आप अपने आप को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, जैसे कि बुखार, कफ या सांस लेने में परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

मुझे COVID-19 को पकड़ने की कितनी संभावना है?
यह निर्भर करता है कि आप कहां हैं और विशेष रूप से उस जगह के आस-पास जहां COVID-19 का प्रकोप हो। अधिकांश स्थानों के अधिकांश लोगों के लिए COVID-19 की चपेट में आने का जोखिम अभी भी कम है। इसलिए बेहतर है कि बेवजह कहीं भी आने-जाने से बचें और खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में तो न ही जाएं।
क्या मुझे COVID-19 की चिंता करनी चाहिए?
COVID-19 संक्रमण के कारण बीमारी आम तौर पर हल्की होती है, खासकर बच्चों और वयस्कों के लिए। हालांकि, यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। हर पांच में से एक व्यक्ति जो इसकी चपेट में आता है, उसे अस्पताल में देखभाल की आवश्यकता होती है।
गंभीर बीमारी विकसित होने का खतरा किसे है?
यह साफ तौर पर नहीं कह सकते हैं, लेकिन अभी तक के शोध के मुताबिक,  COVID-19 वृद्धों और उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी, कैंसर या मधुमेह से जूझ रहे लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी पकड़ने का खतरा है।
क्या एंटीबायोटिक्स COVID-19 को रोकने या उसका इलाज करने में कारगर हैं?
नहीं। एंटीबायोटिक्स वायरस के खिलाफ काम नहीं करते हैं, वे केवल बैक्टीरिया (जीवाणु) के संक्रमण पर काम करते हैं। COVID-19 वायरस के कारण होता है, इसलिए उसपर एंटीबायोटिक्स काम नहीं करते हैं। एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल COVID-19 की रोकथाम या उपचार के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments